Unnao News: करंट की चपेट में आने से रिटायर सैनिक की मौत
उन्नाव, जुलाई 18 -- Unnao News: पुरवा, संवाददाता। घर में फर्राटा पंखा लगाते समय शुक्रवार रात करंट की चपेट में आने से रिटायर सैनिक की मौत हो गई। जानकारी पर पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुरवा कोतवाली क्षेत्र के धर्मापुर गांव के रहने वाले 65 वर्षीय वृद्ध बाबूलाल आर्मी में सैनिक थे। तीन साल पहले रिटायर हो गए थे। शुक्रवार रात घर में फर्राटा पंखा लगा रहे थे। तभी पंखे का तार कटा होने से वह करंट की चपेट में आ गए। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे परिजन ने आनन फानन सप्लाई बंद की और उन्हें अलग कर सीएचसी ले गए। यह भी पढ़ें- Buxar News: बिजली का करेंट लगने से वृद्ध की मौत यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीएचसी से भेजे गए मेमो के आधार पर पुरवा पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की है। बाबूलाल की मौत से पत्नी पुष्पा, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.