Unnao News: करंट की चपेट में आने से युवती झुलसी, हालत नाजुक
उन्नाव, अगस्त 17 -- Unnao News: चकलवंशी। आसीवन थाना क्षेत्र के कस्बा हैदराबाद के दयानन्द नगर मोहल्ला की रहने वाली 25 वर्षीय शमा परवीन पुत्री लाल मोहम्मद शनिवार दोपहर घर के अंदर रखे इनवर्टर का तार हटा रही थी। इसी बीच वह करंट की चपेट में आ गई। चीख-पुकार सुनकर परिजनों ने उसे अलग किया। मगर तब तक वह गंभीर रूप से झुलस गई थी। उसे इलाज के लिए मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: नहीं मिली एंबुलेंस तो ठेले पर महिला को लेकर पहुंचे अस्पताल यह भी पढ़ें- Ayodhya News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर महिला झुलसी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.