Unnao News: करंट की चपेट में आने से दो मवेशियों की मौत, नाराजगी
उन्नाव, जुलाई 24 -- Unnao News: हिलौली। विकासखंड हिलौली के दिवानबक्स खेड़ा मजरा पारा गांव में गुरुवार की रात को बिजली विभाग की लापरवाही से बिजली के खंभे की तार में करंट उतरने से दो किसानों के मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी देखने को मिली।ग्रामीणों के अनुसार, दिवानबक्सखेड़ा गांव के पिंकू पुत्र शंकर की भैंस तथा राकेश पुत्र सुंदर की गाय बिजली के खंभे के पास पहुंच गई थीं। तभी खंभे की तार में उतरे करंट की चपेट में आने से दोनों पशुओं की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से दोनों किसानों को एक लाख रुपये से अधिक का आर्थिक नुकसान हुआ है। पशुओं की मौत से परिवारों के सामने आजीविका का संकट भी खड़ा हो गया है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.