Unnao News: करंट की चपेट में आने से खंभे पर चिपक युवक की मौत
उन्नाव, अगस्त 15 -- Unnao News: गंजमुरादाबाद, संवाददाता। एचटी लाइन के खंभे पर चढ़ कर बिजली लाइन सही कर रहा युवक शुक्रवार दोपहर करंट की चपेट में आने से चिपक गया। करंट लगने के बाद झुलसने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बिजली सप्लाई बंद करवाने के बाद शव नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के बगिया गांव के 25 वर्षीय रामकुमार पुत्र रामलाल शुक्रवार दोपहर पड़ोसी गांव मितान पुरवा बाजार के निकट एचटी लाइन के खंभे पर चढ़कर कुछ कार्य कर रहा था। तभी बिजली आपूर्ति चालू हो जाने से वह एक तार की चपेट में आकर बिजली खंभे से चिपक कर लटक गया। देखते ही देखते करंट से झुलसने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के समय आसपास मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। घटना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.