उन्नाव, नवम्बर 3 -- Unnao News: चकलवंशी। आसीवन थाना क्षेत्र में मंगलवार को विद्युत करंट की चपेट में आने से एक अधेड़ गंभीर रूप से झुलस गया। थाना क्षेत्र के छेदीलालखेड़ा गांव निवासी 50 वर्षीय मोहनलाल के मकान की दूसरी मंजिल पर निर्माण कार्य चल रहा था। बताया जा रहा है कि मकान के पास से निकली एलटी लाइन का एक तार कहीं से कटा हुआ था। इसी दौरान मोहनलाल उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें तत्काल मियागंज अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- Raebareli News: एग्रीकल्चर लाइन की टेस्टिंग करते समय दौड़ा करंट, दो लाइनमैन झुलसे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...