Unnao News: कम नामांकन पर 50 स्कूलों के प्रधान शिक्षकों को चेताया
उन्नाव, जुलाई 15 -- Unnao News: उन्नाव। जनपद परियोजना कार्यालय की ओर से न्यूनतम नामांकन वाले 50 परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, इंचार्ज शिक्षक व शिक्षकों के साथ छात्र नामांकन वृद्धि के लिए बैठक की। नगर क्षेत्र कार्यालय में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार पांडेय ने बैठक करते हुए सभी विद्यालयों को विद्यालयवार कार्ययोजना बनाकर घर-घर संपर्क अभियान चलाने, अभिभावकों से संवाद स्थापित करने तथा विद्यालय में उपलब्ध शैक्षिक सुविधाओं एवं नवाचारों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्येक विद्यालय आगामी एक सप्ताह के भीतर नामांकन में वृद्धि सुनिश्चित कर रिपोर्ट पेश करें। इस दौरान बीईओ देवेंद्र कुमार, जिला समन्वयक रुचि मिश्रा आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.