Unnao News: कथा का समापन, लीलाओं का वर्णन सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु
उन्नाव, अक्टूबर 5 -- Unnao News: सफीपुर। क्षेत्र के किशुनपुर टड़वा गांव स्थित गार्गी माता मंदिर में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का रविवार को भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण के साथ समापन हुआ। अंतिम दिन मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन होकर कथा का श्रवण किया। कथा के दौरान आचार्य विनीत अवस्थी और दिव्यांशी त्रिवेदी शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति, सदाचार और सदमार्ग पर चलने की सीख दी। श्रीकृष्ण की लीलाओं से जुड़े प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। समापन अवसर पर मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन हुआ। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। लोगों ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस मौके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.