Unnao News: कच्चे मकान की छत गिरने से दबकर वृद्धा की मौत
उन्नाव, अक्टूबर 12 -- Unnao News: सुमेरपुर, संवाददाता। बिहार थाना क्षेत्र के सुमेरपुर गांव में रविवार सुबह जर्जर कच्चे मकान की छत ढहने से मलबे के नीचे दबकर वृद्धा की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। वृद्धा की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सुमेरपुर गांव की रहने वाले 60 वर्षीय श्याम कली पत्नी स्व. गुलाब सिंह रविवार सुबह अपने मकान के कमरे में आराम कर रही थीं। इसी दौरान अचानक कमरे की जर्जर छत भरभराकर उनके ऊपर गिर गई। हादसे के समय घर में मौजूद सतेंद्र उर्फ लाला ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से वृद्धा को मलबे से बाहर निकालकर सुमेरपुर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.