उन्नाव, जुलाई 30 -- Unnao News: गंजमुरादाबाद। घर में बनी कच्ची दीवार गुरुवार सुबह भरभरा कर गिरने से मलबे के नीचे दबकर मासूम जख्मी हो गया। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के रामदीन खेड़ा (पालिया) गांव का रहने वाला पांच वर्षीय सूर्या पुत्र पालू घर के दरवाजे के पास खेल रहा था। तभी घर की कच्ची दीवार दरवाजे के समेत भरभराकर गिर गई। तभी वहां खेल रहा मासूम नीचे दब गया। घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में उसे बाहर निकाला और बांगरमऊ सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...