उन्नाव, सितम्बर 27 -- Unnao News: चकलवंशी। आसीवन थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में बारिश के चलते कच्ची दीवारें गिरने से एक भैंस व बकरी की मौत हो गई। जबकि दो बकरियां घायल हो गई। मौके पर पहुंचे लेखपाल ने क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी है। शिवसिंहखेड़ा गांव के रहने वाले अच्छेलाल की भैस कच्ची दीवार पर रखे छप्पर के नीचे बंधी हुई थी। शनिवार बारिश के चलते कच्ची दीवार भरभरा कर गिरने से मलबे में भैंस दब गई। आवाज सुन दौड़े ग्रामीणों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जानकारी पर हल्का लेखपाल ने भैस की कीमत का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: बारिश की कहर : फसलें बर्बाद, जनजीवन बेहाल उधर, दूसरी घटना टिकरा गांव निवासी श्रीराम के बरामदें में कच्ची दीवार के सहारे रखे छप्पर के न...