उन्नाव, अक्टूबर 6 -- Unnao News: नवई/नवाबगंज, संवाददाता। अजगैन थाना क्षेत्र के डहरौली गांव में मंगलवार सुबह कच्ची कोठरी की दीवार भरभरा कर गिरने से मलबे में दबकर वृद्धा की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डहरौली गांव की रहने वाली 60 वर्षीय नन्हका देवी पत्नी स्व. बुद्धीलाल कच्ची कोठरी में छप्पर डालकर अकेले रहती थीं। मंगलवार सुबह वह कोठरी के अंदर चारपाई पर सो रही थीं। अचानक कोठरी की दीवार भरभरा कर उनके ऊपर गिर गई। जिससे वृद्धा मलबे में दब गई। तेज आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबा हटवा कर उन्हें बाहर निकाला। लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। मृतका नन्हका देवी के बेटे भइयालाल ने बताया कि उनकी मां लंबे समय से इसी कच...