Unnao News: कच्चा मकान गिरा, खेत में होने से परिवार बचा
उन्नाव, सितम्बर 5 -- Unnao News: हिलौली। मौरावां थानाक्षेत्र के करदहा गांव की रहने वाली आशा पत्नी मेवालाल का कच्चा मकान शनिवार को अचानक भराभर कर गिर गया। गनीमत रही कि घटना के समय परिवार के सभी सदस्य खेतों में काम कर रहे थे। इससे बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद मजदूरी कर परिवार चलाने वाले तीन बेटों के सामने अब सिर छिपाने का संकट खड़ा हो गया है। आशा देवी के तीन बेटे मुकेश कुमार, अखिलेश कुमार और अनिल कुमार मजदूरी कर किसी तरह परिवार का भरण-पोषण करते हैं। मकान गिरने से परिवार को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने और आवास की व्यवस्था कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Meerut News: भरभराकर गिरा मकान,, बाल-बाल बचा परिवार लेखपाल सूर्यप्रताप सिंह ने बताया कि मौके का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.