उन्नाव, सितम्बर 26 -- Unnao News: अचलगंज, संवाददाता। दोस्त के साथ बाइक से निकला 22 वर्षीय युवक हड़हा सर्विस रोड के पास पेड़ के नीचे संदिग्ध हालत में खून से लथपथ पड़ा मिला। चेहरे पर चोट और कान से खून बह रहा था। परिजन उसे आनन-फानन अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

घटनास्थल का विवरण हड़हा गांव निवासी लाइक अहमद का 22 वर्षीय पुत्र सोहिल गुरुवार शाम गांव के ही एक साथी के साथ बाइक से रैनापुर जाने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात तक उसके वापस न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। देर रात सोहिल हड़हा ओवरब्रिज के पास पेड़ के नीचे घायल अवस्था में पड़...