Unnao News: ओवरब्रिज निर्माण पर पुनर्विचार की मांग, विधायक ने एनएचएआई को लिखा पत्र
उन्नाव, अगस्त 4 -- Unnao News: नवाबगंज। भाजपा विधायक बृजेश कुमार रावत ने नवाबगंज कस्बे में प्रस्तावित ओवरब्रिज निर्माण और उसके लिए की जा रही ध्वस्तीकरण कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के प्रोजेक्ट निदेशक को पत्र भेजकर परियोजना पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है। विधायक ने अपने पत्र में कहा है कि 13 जुलाई से लखनऊ-कानपुर एलिवेटेड ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के संचालन के बाद पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात का दबाव 50 प्रतिशत से अधिक कम हो गया है। भारी वाहन और लंबी दूरी का अधिकांश ट्रैफिक एक्सप्रेसवे पर स्थानांतरित हो चुका है। ऐसे में वर्तमान परिस्थितियों में नवाबगंज में प्रस्तावित ओवरब्रिज की आवश्यकता का दोबारा आकलन किया जाना चाहिए। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: उद्योग व्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.