Unnao News: ऑटो के टक्कर मारने से मासूम जख्मी, हालत नाजुक
उन्नाव, अगस्त 24 -- Unnao News: नवाबगंज, संवाददाता। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर रविवार शाम ऑटो के टक्कर मारने से मासूम जख्मी हो गया। नवाबगंज कस्बे के वार्ड नंबर 10 के रहने वाले बच्चू का घर कानपुर-लखनऊ हाईवे के किनारे स्थिति है। रविवार शाम उनका 6 वर्षीय बेटा शिवा घर के बाहर खेल रहा था। खेलते-खेलते वह हाईवे तक पहुंच गया। तभी उन्नाव की ओर से आ रहे अज्ञात ऑटो ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से शिवा घायल हो गया। परिजन तत्काल घायल बच्चे को निजी साधन से सीएचसी नवाबगंज ले गए। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- Kannauj News: साइकिल से गिरे किशोर को पीछे से वाहन ने मारी टक्कर, मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.