Unnao News: ऐतिहासिक दंगल में चले कुश्ती के दाव पेंच
उन्नाव, अगस्त 19 -- Unnao News: अचलगंज, संवाददाता। विकास खंड सिकंदरपुर कर्ण के ग्राम पचोंडडा स्थित सत्येश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में सैकड़ों वर्षों से लगने वाला ऐतिहासिक दंगल मंगलवार को धूमधाम से संपन्न हुआ। यहां प्रदेश भर के पहलवानों ने कुश्ती के दाव पेंच दिखलाए। दंगल में महिला पहलवानों की कुश्ती खूब सराही गई। कानपुर के शिवसिंह ने दिल्ली के बंटू पहलवान को पटखनी दी। महिला पहलवानों की कुश्ती में गाजियाबाद से आई मुस्कान ने गोरखपुर की पायल को हराया। मलपुर के अभिषेक ने उमेश बदरका को चारों खाने चित्त किया। हनुमान गढ़ी अयोध्या से नागेन्द्र पाल ने राहुल पाण्डेय को हराया तो वही नेपाल के शंकर थापा और राहुल पाण्डेय ने बराबरी का खिताब जीता। यह भी पढ़ें- Chandauli News: डांडी में 1.10 लाख की कुश्ती बराबरी पर छूटी संचालन दंगल केसरी सुरेन्द्र लखापुर न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.