उन्नाव, जुलाई 7 -- Unnao News: सुमेरपुर, संवाददाता। एसपी जय प्रकाश सिंह व एएसपी उत्तरी अखिलेश सिंह ने मंगलवार देर शाम बिहार थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय में अभिलेखों के रख रखाव, महिला हेल्प डेस्क, कम्प्यूटर कक्ष व थाने की साफ-सफाई, बंदी गृह का निरीक्षण किया। उन्होंने थाना प्रभारी को खामियों को दुरूस्त करने के निर्देश दिए। दो दिन से थाने के औचक निरीक्षण की खास वजह पर सवाल करने पर उन्होंने कहा कि यह उनका रूटीन निरीक्षण है। जिसके लिए वह थाने पहुंचे हैं। सोमवार को थाना क्षेत्र के मलौना केपास महिला के मिले शव मामले में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि आस-पास के जनपदों में गुमशुदा अभिलेख खंगाले जा रहे हैं। सीसीटीवी कैमरे व अन्य तरीके से भी महिला के जल्द शिनाख्त करने के प्रयास थाना पुलिस व्दारा किये जा रहे है।

हिंदी हिन्दुस्...