Unnao News: एसडीएम ने कस्तूरबा बालिका विद्यालय का किया निरीक्षण
उन्नाव, अगस्त 19 -- Unnao News: हिलौली। पुरवा एसडीएम ने बुधवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मौरावां का औचक निरीक्षण किया। उपस्थिति पंजिका के अवलोकन में पांच पूर्णकालिक शिक्षिकाओं में से दो अनुपस्थित मिलीं। इनमें ज्योति चौधरी और योगिता के अवकाश पर होने की जानकारी दी गई। वहीं दो अंशकालिक रसोइए भी अनुपस्थित मिले। दोनों पिछले पांच दिनों से विद्यालय नहीं आए थे। कक्षा 6 से 8 तक 100 छात्राओं में 87 तथा कक्षा 9 व 10 में नामांकित 51 छात्राओं में 19 उपस्थित मिलीं। बताया गया कि कक्षा 9 व 10 की छात्राएं करीब दो किलोमीटर दूर स्थित केएनपीएन इंटर कॉलेज में पढ़ती हैं। निरीक्षण के दौरान भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक मिली। यह भी पढ़ें- Bareily News: स्कूल का निरीक्षण न करने पर फरीदपुर बीईओ से मांगा स्पष्टीकरण नाश्ते में दूध-दलिया और भोजन में कढ़ी-चाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.