Unnao News: एमपी की पुलिस ने दो युवकों को दी नोटिस
उन्नाव, अगस्त 8 -- Unnao News: पुरवा। मध्य प्रदेश में जिला इंदौर के थाना कनाड़िया की पुलिस गुरुवार रात पुरवा कोतवाली पहुंची। टीम ने वर्ष 2023 में पब्लिक गैंबलिंग एक्ट के तहत दर्ज मामले की विवेचना के सिलसिले में नगर के राजा बाजार और त्रिपुरारपुर गांव पहुंच कर दो युवक को नोटिस दिया। दोनों को 10 अगस्त को कनाड़िया थाना में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। कनाड़िया थाने के दीपक पालिया के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक मुकाम सिंह डाबर, आरक्षी जगदीश दांगी और कुलदीप पुरवा पहुंचे। कोतवाली पुलिस के सहयोग से टीम ने संबंधित युवकों को नोटिस दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.