Unnao News: एड्स जागरूकता रैली निकाली गई
उन्नाव, अक्टूबर 13 -- Unnao News: उन्नाव। डीएसएन कॉलेज में 57 यूपी बटालियन एनसीसी एवं राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को एनसीसी इकाई की ओर से एड्स जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. मनीष मिश्रा ने कहा कि एचआईवी/एड्स से संबंधित सही जानकारी, समय पर जांच, बचाव के उपायों का पालन तथा संक्रमित व्यक्तियों के प्रति संवेदनशील और भेदभावरहित व्यवहार अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से इस जागरूकता अभियान का संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का आह्वान किया। एनसीसी एसोसिएट अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. विपिन सिंह ने कहा कि एनसीसी कैडेट अनुशासन, सामाजिक सेवा और राष्ट्र निर्माण के साथ-साथ जन-जागरूकता अभियानों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह भी पढ़ें- Ara News: वीकेएसयू में एचआईवी-एड्स जागरूकत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.