उन्नाव, अक्टूबर 14 -- Unnao News: सुमेरपुर। सिद्धपीठ मां चंडिका देवी मंदिर बक्सर में दर्शन करने और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए लखनऊ जोन के एडीजी प्रवीण कुमार का प्रस्तावित दौरा गुरुवार को किसी कारणवश स्थगित हो गया। एडीजी के आगमन की सूचना पर पुलिस महकमे में हलचल रही। यहां उन्हे शायं 5 बजे पहुंचना था। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारी और जवान मुस्तैद रहे। एडीशनल एसपी आयुष श्रीवास्तव और सीओ प्रदीप कुमार समेत बिहार, बारासगवर और बीघापुर थाने की पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस सतर्क रही। अधिकारियों की मौजूदगी में पुलिसकर्मी अपने दायित्वों के निर्वहन के लिए तैयार रहे। यह भी पढ़ें- Deogarh News: दुर्गा पूजा को यातायात व सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त क...