उन्नाव, अगस्त 12 -- Unnao News: उन्नाव। नगर पालिका का अपर जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। वह सबसे पहले ईओ कक्ष पहुंचे। यहां के बाद स्वास्थ्य, टैक्स, निर्माण सम्बधी विभागों में जाकर मौजूद कर्मियों से जानकारी ली और रजिस्टर देखा। इसके बाद वह सीधे जलकल पहुंच गए। वहां पानी के प्रबंध और नए कार्यों की जानकारी भी ली। उन्नाव जिले में 19 निकाय हैं। इसके प्रभारी एडीएम स्तर के अफसर होते हैं। अभी तक इस पद पर एडीएम न्यायिक अमिताभ कुमार जिम्मेदारी संभाल रहे थे। बीते सप्ताह डीएम ने नगर निकाय पद पर सुशील गोंड को जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें प्रभारी बनाया और निकायों के कार्यो की रिपोर्ट सौपते हुए व्यवस्थाएं दुरूस्त कराने जा जिम्मा दिया। इसी के बाद वह सीधे उन्नाव नगर पालिका कार्यालय पहुंचे। यहां मौजूद अफसरों से पूछा की शिफ्टिंग की क्या रूपरेखा है। कौन कौन से क...