उन्नाव, जुलाई 8 -- Unnao News: उन्नाव। एडीएम न्यायिक ने बुधवार को जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण कर फायर सुरक्षा, दवा जांच और ड्यूटी रजिस्टर की समीक्षा की। उन्होंने अनियमितताओं पर अस्पताल प्रशासन को तुरंत सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए। एडीएम न्यायिक अमिताभ ने सुबह 12 बजे जिला अस्पताल का अचानक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान फायर फाइटिंग सिस्टम, फायर होज और इमरजेंसी निकासी मार्ग की स्थिति की विस्तार से जांच की गई। इस दौरान उन्हें अस्पताल के फ्लोर पर चेतावनी संकेतक अधूरे मिले। एडीएम ने अस्पताल प्रशासन को व्यवस्थाओं में सुधार कर फायर ड्रिल कराने का आदेश जारी किया। इसके साथ ही एडीएम ने फार्मेसी में दवाइयों की शेल्फ-लाइफ व स्टॉक का ऑडिट कराया। यहां सभी व्यवस्थाएं सामान्य मिली। जिसके बाद एडीएम सीएमएस कार्यालय पहुंचे और ड्यूटी रजिस्टर क...