उन्नाव, अगस्त 24 -- Unnao News: उन्नाव, संवाददाता। बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे स्थित जोगीकोट गांव के पास सोमवार सुबह आगे जा रहे ट्रक में पीछे से बाइक टकराने से पुरोहित की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि हेलमेट लगाए होने के बावजूद भी बाइक सवार पुरोहित की जान चली गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद परिजनों को सूचना दी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लखनऊ के माधवपुर रिंग रोड के रहने वाले 20 वर्षीय आयुष शुक्ल पुत्र राज गोपाल ने गुरुकुल में रहकर पढ़ाई की थी। उसके बाद वह पुरोहित के रूप में पूजन पाठ का कार्य करने लगा। इसी क्रम में वह पूजन सामग्री के साथ बाइक लेकर लखनऊ से बांगरमऊ की ओर आ रहा था। सोमवार को सुबह करीब 9 बजे बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर जोगीकोट गांव के पा...