उन्नाव, अक्टूबर 18 -- Unnao News: गंजमुरादाबाद/बांगरमऊ, संवाददाता। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे स्थिति रघुरामपुर गांव के सामने रविवार सुबह डिवाइडर के बीच से बाइक निकालते समय तेज रफ्तार कार के टक्कर मारने से चालक की मौत हो गई। दिल्ली जाते वक्त बाइक सवार रास्ता भटक कर गलत दिशा में पहुंचने के बाद डिवाइडर की कटी जाली से बाइक दूसरी ओर निकाल रहा था। बाइक के पीछे बैठे पिता हादसे से पहले ही उतर गए गए थे।

हादसे में बाइक चालक की मौत हमीरपुर थाना जरिया क्षेत्र के गुटकोहरा गांव के रहने वाले 20 वर्षीय मंगल सिंह अपने पिता लखनलाल के संग बाइक से दिल्ली जा रहा था। इटावा क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से उतरकर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आने के बाद वह गलती से लखनऊ की ओर गलत दिशा में बढ़ गया। इसका पता चलने पर बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र स्थ...