Unnao News: ऊगू में रावण वध के साथ लगा विशाल मेला
उन्नाव, अक्टूबर 23 -- Unnao News: फतेहपुर चौरासी। संवाददाता कस्बा ऊगू में चल रही रामलीला में शुक्रवार को रावण वध का मंचन किया गया। इसके साथ ही विशाल मेले का आयोजन हुआ, जिसमें दूर-दराज से आए दुकानदारों ने अपनी दुकानें सजाईं। मेले में पहुंचे लोगों ने जमकर खरीदारी की। मेले की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी अनुज, अवधेश, रामाशंकर और विवेक तिवारी सहित अन्य लोगों ने संभाली। वहीं, कस्बा फतेहपुर चौरासी के मोहल्ला नेहरू नगर में बाजपेई बंधुओं की ओर से आयोजित रघुवंश रामलीला में गुरुवार रात राम जन्म, ताड़का वध और राक्षसों से संबंधित लीलाओं का मंचन किया गया। इससे पहले नारद मोह लीला का मंचन हुआ। राम जन्म के उपलक्ष्य में कलाकारों की ओर से प्रस्तुत गीत ने दर्शकों का मन मोह लिया। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: नवासी लीला के खजुहा की प्रख्यात 563वीं रामलीला शुरू दशरथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.