Unnao News: उमड़ी बेकाबू भीड़ पर बीघापुर एसडीएम हटाए गए
उन्नाव, सितम्बर 1 -- Unnao News: बीघापुर। कोतवाली क्षेत्र के हाईवे स्थित मानपुर मोड़ पर पुष्प फाउंडेशन की ओर से आयोजित रक्षाबंधन महोत्सव में अनुमति की शर्तों से अधिक भीड़ जुटना प्रशासन पर भारी पड़ गया। कार्यक्रम स्थल पर उमड़ी भारी भीड़ को लेकर जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाते हुए बीघापुर के एसडीएम आनंद कुमार नायक को पद से हटा दिया है। उन्हें बीघापुर से हटाकर बांगरमऊ एसडीएम न्यायिक के पद पर भेजा गया है। वहीं, बांगरमऊ एसडीएम न्यायिक धर्मेंद्र कुमार सिंह को बीघापुर का नया एसडीएम बनाया गया है। रविवार को पुष्प फाउंडेशन की ओर से आयोजित रक्षाबंधन महोत्सव में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की सूचना प्रशासन को मिली। देखते ही देखते कार्यक्रम स्थल पर भीड़ इतनी बढ़ गई कि मौके की व्यवस्थाओं और अनुमति को लेकर सवाल खड़े होने लगे। सूचना मिलते ही डीएम और ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.