Unnao News: उन्नाव में पिता की हत्या की धमकी देकर छात्रा से वसूली 10 लाख की रंगदारी
उन्नाव, अक्टूबर 26 -- Unnao News: उन्नाव में सनसनीखेज मामला सामने आया है। स्कूल वैन चालक ने पिता की हत्या की धमकी देकर 10वीं की छात्रा से 10 लाख की रंगदारी वसूल ली। कोतवाली प्रभारी के मुताबिक आरोपी को पकड़ लिया गया है। सदर कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत मिश्र के मुताबिक क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर की 14 वर्षीय बेटी निजी विद्यालय में पढ़ती है। गांधीनगर निवासी सोनू निगम की वैन से वह स्कूल आती-जाती थी। छात्रा के परिवार की ओर से दी गई तहरीर के मुताबिक सोनू रास्ते में छात्रा से छेड़छाड़ करता था। विरोध पर उसे धमकाया। सोनू ने पिता की हत्या की धमकी देकर कहा कि उनकी जान बचानी है तो 10 लाख रुपये लाकर दो। सहमी बेटी ने गुरुवार और शुक्रवार को उसे पांच-पांच लाख रुपये दे दिए। शनिवार को घर से रुपये गायब होने की जानकारी पर बेटी से पूछताछ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.