Unnao News: उन्नाव में पानी भरी खंती में डूबने से यूकेजी के छात्र की मौत
उन्नाव, जुलाई 21 -- Unnao News: फतेहपुर चौरासी (उन्नाव), संवाददाता। स्कूल से पढ़कर छोटे भाई के साथ पैदल घर लौट रहे यूकेजी के एक छात्र की रेलवे लाइन के किनारे पानी भरी खंती में डूबने से मौत हो गई। छोटे भाई के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जब तक बाहर निकाला गया उसकी सांसें थम चुकी थीं।ग्राम पंचायत हफीजाबाद मजरा मोहाई गांव के रहने वाले मुकेश ने बताया कि उनका सात साल का बेटा आदर्श बांगरमऊ क्षेत्र के गांव केशवापुर में एक निजी विद्यालय में यूकेजी का छात्र था। उसका छोटा भाई आनंद भी उसी स्कूल में केजी का छात्र है। दोनों भाई सोमवार को रोज की तरह स्कूल की बोलेरो से गांव के बाहर उतरे और 50 मीटर दूर घर की ओर चल पड़े। रास्ते में अचानक आदर्श का पैर फिसला और वह रेलवे लाइन के किनारे पानी भरी खंती में जा गिरा। आनंद ने शोर मचाया तो आसपास के लोग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.