उन्नाव, अक्टूबर 24 -- Unnao News: उन्नाव में शुक्रवार को नवविवाहिता का शव घर के अंदर लगे पेड़ से लटका मिला। करीब पांच महीने पहले शादी के बंधन में बंधी युवती एक महीने से अपने मायके में रह रही थी। जांच और पूछताछ के बाद पुलिस ने शव पेास्टमार्टम के लिए भेजा। बिहार थाना क्षेत्र के हमीरपुर गांव निवासी फूल कुमार पासी की बेटी रंजना की शादी रायबरेली के लालगंज के पूरे टीका पांडेपुर निवासी रामशंकर के बेटे अंकित से हुई थी। एक माह पहले वह मायके गई थी और तभी से वहीं रह रही थी। शुक्रवार सुबह रंजना की मां शोभा देवी धान काटने खेत पर गई थीं, जबकि छोटा भाई रौनक स्कूल गया हुआ था। इस दौरान रंजना घर पर अकेली थी। दोपहर में शोभा देवी खेत से लौटीं तो अंदर पेड़ से बेटी का शव लटका देखकर होश उड़ गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचना द...