उन्नाव, जुलाई 4 -- Unnao News: औरास (उन्नाव), संवाददाता। चमारनखेड़ा मजरा उटरा डकौली गांव में शनिवार शाम मामूली कहासुनी के दौरान बेटे ने अपने पिता पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। सिर और गर्दन पर कई वार से पिता की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मौका-ए-वारदात पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए आरोपित बेटे को आला कत्ल समेत हिरासत में ले लिया है।पुलिस के अनुसार, शनिवार शाम को चमारनखेड़ा मजरा उटरा डकौली गांव में 55 वर्षीय प्रमोद पासी उर्फ रेवती मंदिर में पूजा करने गए थे। मंदिर के बगल में रहने वाले बेटे 34 वर्षीय सोनेलाल से उनकी किसी बात पर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि सोनेलाल ने आपा खोते हुए कुल्हाड़ी से पिता पर हमला बोल दिया। सिर और गर्दन पर कई वार से प्रमोद की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची प...