Unnao News: उधारी मांगने पर धमकी, केस दर्ज
उन्नाव, जुलाई 17 -- Unnao News: मोहान। हसनगंज कस्बे के एक ज्वैलर्स की शिकायत पर पुलिस ने उधारी के रुपये मांगने पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक युवक समेत उसके परिजनों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कस्बा निवासी आयुष रस्तोगी ने बताया कि उनकी ज्वैलरी की दुकान है। बभनाखेड़ा निवासी सर्वेश रावत 4 साल पहले जेवर लेकर गया था। जिसके 15 हजार रुपये बकाया हैं। कई बार मांगने के बावजूद भुगतान नहीं किया। आरोप है कि रुपये मांगने भेजे गए कर्मी को भी भगा दिया गया। आयुष के अनुसार 19 जून शाम सर्वेश अपनी मां और पत्नी के साथ दुकान पर आया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी शरद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.