Unnao News: ई-रिक्शा ने बाइक में मारी टक्कर, युवक घायल
उन्नाव, अगस्त 27 -- Unnao News: चकलवंशी। आसीवन थाना क्षेत्र के अजमत नगर गांव निवासी 35 वर्षीय युवक बुधवार देर शाम सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव निवासी करन पुत्र बुद्धीलाल बुधवार शाम किसी काम से चकलवंशी कस्बा गया था। देर शाम बाइक से वापस घर लौटते समय चकलवंशी-मियागंज मार्ग पर मिर्जापुर कला माइनर के पास पहुंचा। इसी दौरान मियागंज की ओर से आ रहे ई-रिक्शा चालक ने उसकी बाइक में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में करन गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे उपचार के लिए मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.