Unnao News: ई-रिक्शा चालक को पीटने में तीन नामजद
उन्नाव, अक्टूबर 22 -- Unnao News: हिलौली। सवारी लादकर जा रहे ई-रिक्शा चालक को पीटने पर तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जनपद रायबरेली में बछरावां थानाक्षेत्र के विसुनपुर गांव निवासी कुलदीप सिंह के मुताबिक, वह हिलौली-बछरावां मार्ग पर ई-रिक्शा चलाता है। मंगलवार शाम सवारियां लेकर जा रहा था। कालूखेड़ा गांव निवासी अनिल कुमार उर्फ लाला, विनीत कुमार उर्फ इट्टू व मनोज कुमार उर्फ मामा से उसका विवाद हो गया। तीनों ने लाठी से मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर लोगों के आने पर वे जान से मारने की धमकी देकर चले गए। हमले में कुलदीप के सिर में गंभीर चोट आई और ई-रिक्शा का शीशा भी टूट गया। थाना प्रभारी कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.