उन्नाव, अक्टूबर 25 -- Unnao News: उन्नाव। उन्नाव शुक्लागंज विकास प्राधिकरण ई-नीलामी के जरिए 85 व्यावसायिक, एक आवासीय और तीन शैक्षणिक संपतियों की नीलामी करेगा। युएसडीए सचिव मनोज कुमार सिंह ने बताया कि विभाग अपनी विभिन्न आवासीय योजनाओं में उपलब्ध व्यावसायिक एवं आवासीय संपत्तियों की बिक्री करेगा। इसके लिए 27 अक्तूबर से 16 नवंबर तक रजिस्ट्रेश कराना अनिवार्य होगा। इसके बाद आनलाइन नीलामी 18 नवंबर से सुबह 10 से 12 बजे तक की जाएगी। इच्छुक व्यक्ति घर बैठे पारदर्शी व निष्पक्ष प्रक्रिया के तहत बोली लगाकर संपत्ति क्रय कर सकते हैं। आवेदकों को निर्धारित तिथि तक usdaunnao.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...