Unnao News: ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर डायवर्जन, शहर में भारी वाहनों की नो-एंट्री
उन्नाव, अगस्त 25 -- Unnao News: उन्नाव। ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के मद्देनजर जनपद में यातायात व्यवस्था को लेकर डायवर्जन लागू किया गया है। मंगलवार सुबह 10 बजे से समाप्ति तक शहर के कई प्रमुख मार्गों पर ई-रिक्शा, ऑटो,कॉमर्शियल चार पहिया और भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। यातायात का दबाव कम करने और जुलूस व कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए वाहनों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से गुजारा जाएगा। गांधी नगर तिराहा से शहर के अंदर आने वाले ई-रिक्शा, ऑटो और कॉमर्शियल चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इन वाहनों को गदन खेड़ा चौराहा की ओर डायवर्ट किया जाएगा। इसी तरह हरदोई ओवरब्रिज से आईबीपी चौराहा की तरफ आने वाले ई-रिक्शा, ऑटो और कॉमर्शियल चार पहिया वाहनों को प्रकाश गेस्ट हाउस की ओर भेजा जाएगा। पुलिस ऑफिस तिराहा से बड़ा चौराहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.