Unnao News: इलाज के दौरान युवक की मौत
उन्नाव, जुलाई 25 -- Unnao News: सोनिक। दही थाना क्षेत्र के बाईपास के पास शुक्रवार सुबह 35 वर्षीय अज्ञात युवक को पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज दौरान शनिवार सुबह युवक की मौत हो गई। युवक का गोल चेहरा सांवला रंग इकहरा जिस्म और काली टी-शर्ट गोल गला नीला लोअर नीली अंडर वियर पहने हुए हैं। उसके दाहिने हाथ पर राजेंद्र कुमार भारती नाम गुदा हुआ है। अभी युवक की पहचान नहीं हो सकी। थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि पहचान न होने पर शव को मच्र्युरी में रखवा दिया गया है। सोशल मीडिया के माध्यम से शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.