उन्नाव, सितम्बर 5 -- Unnao News: उन्नाव। साइबर ठगों ने ट्रेडिंग के नाम पर एक छात्रा को 65 हजार रुपये का चूना लगा दिया। इंस्टाग्राम पर दोस्त की फोटो लगी फेक आईडी से लिंक भेजकर छात्रा के खाते से किस्तों में रकम निकाल ली। पीड़िता की शिकायत पर साइबर पोर्टल पर रकम होल्ड दिख रही है। अब छात्रा ने सदर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कर पैसा वापस दिलाने की गुहार लगाई है।हिरन नगर निवासी युवती के मुताबिक, नौ अप्रैल को इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्त की फोटो लगी आईडी से मैसेज आया। ट्रेडिंग से कमाई का लालच देकर एक एपीके फाइल भेजी गई। दोस्त की आईडी समझकर फाइल ओपन कर दी। लिंक खुलते ही छात्रा का नाम, अकाउंट नंबर सहित सारी जानकारी पहले से भरी थी। देखते ही देखते खाते से पहले 10 हजार रुपये कटे, फिर 10 हजार, 20 हजार, 15 हजार, 10 हजार, 10 हजार रुपये कटते चले गए। कुल 65 हजा...