Unnao News: इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारियों और प्रबंध समिति के सदस्यों ने ली शपथ
उन्नाव, जुलाई 30 -- Unnao News: उन्नाव। जिला अधिकारी कार्यालय स्थित सभागार में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी उन्नाव के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं प्रबंध समिति के सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। समारोह मुख्य विकास अधिकारी सीडीओ कृतिराज व अपर जिलाधिकारी की उपस्थिति में आयोजित किया गया। वैतनिक सचिव डॉ. विवेक गुप्ता के प्रबंधन कार्यक्रम किया गया। हाल ही में संपन्न चुनाव में बहुमत प्राप्त कर पूर्व सैनिक जटाशंकर तिवारी विजयी घोषित हुए। शपथ ग्रहण समारोह में सभापति अमित मिश्रा, उपसभापति संजय सिंह फौजी, सचिव जटाशंकर तिवारी (पूर्व सैनिक), कोषाध्यक्ष हर्ष तिवारी, प्रबंध समिति के सदस्य आशादीन तिवारी, हरिहर दीक्षित, मोहम्मद सलीम, चंद मिश्रा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.