उन्नाव, अगस्त 12 -- Unnao News: शुक्लागंज, संवाददाता। अंबिका प्रसाद मेमोरियल पब्लिक स्कूल में मंगलवार को इंटर-हाउस गायन एवं नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करना तथा उनमें आत्मविश्वास, रचनात्मकता एवं टीम भावना का विकास करना था। विद्यालय के चारों हाउसों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गायन प्रतियोगिता में सैटर्न हाउस ने उत्कृष्ट प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। नृत्य प्रतियोगिता में भी सैटर्न हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। प्रबंधक अजय त्रिवेदी ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ कलात्मक प्रतिभा को निखारने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। प्रधानाचार्या डॉ. अंकिता सोनी ने कहा कि गायन और नृत्य व्यक्तित्व विकास...