उन्नाव, सितम्बर 5 -- Unnao News: उन्नाव। लंबित मांगों को लेकर पांच तक चला माध्यमिक शिक्षक संघ चंदेल गुट का धरना शनिवार को डीआईओएस के आश्वासन के बाद खत्म हो गया। डीआईओएस ने एक माह में सभी प्रकरणों में अधिकांश का निस्तारण करने की बात कही। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि तय समय में समाधान नहीं हुआ तो दोबारा धरना करने को मजबूर होंगे। इस दौरान संगठनप जिलाध्यक्ष हरिहर प्रसाद दीक्षित, बीरेंद्र विक्रम सिंह, ब्रह्म कुमार तिवारी, देशराज आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...