Unnao News: आशा बहुओं ने सौंपा ज्ञापन, 23 अक्तूबर को लखनऊ में धरने की चेतावनी
उन्नाव, अक्टूबर 16 -- Unnao News: गंजमुरादाबाद। आशा बहुओं ने शुक्रवार को अधीक्षक डॉ. मंजेश कुमार को पत्र सौंप बताया कि प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर वे सभी 23 अक्तूबर को इको गार्डन लखनऊ में आयोजित धरने में शामिल होंगीं। बताया कि धरने तक वे आकस्मिक कार्यों को छोड़कर सभी स्वास्थ्य संबंधी कार्यों को बंद रखेंगीं। अपनी मांगों को लेकर उन्होंने शासन-प्रशासन से जल्द सुनवाई की अपील की। सीमा देवी, नन्ही, कुसुम कांति, रूपरानी, गायत्री, सरिता सहित तमाम आशा बहुएं मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.