उन्नाव, अगस्त 27 -- Unnao News: सोहरामऊ। आशाखेड़ा तिराहे पर मंगलवार देर रात तेज रफ्तार वाहन बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया। बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने जांच-पड़ताल, पूछताछ के बाद पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम को भेजा। थाना क्षेत्र के आशाखेड़ा स्थित बॉउंड्री वॉल कंपनी में काम करने वाले 31 वर्षीय ताहिर पुत्र वाहिद अली निवासी मोहान मंगलवार देर रात आशाखेड़ा तिराहे के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। ताहिर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल ताहिर को उपचार के लिए नवाबगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के ...