Unnao News: आरोपित को गिरफ्तार कर कोर्ट में किया पेश
उन्नाव, जुलाई 10 -- Unnao News: बीघापुर। बारा सगवर थाना क्षेत्र के परौरी गांव के रहने वाले अभय प्रताप सिंह पुत्र सिद्धार्थ को पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर शुक्रवार गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार 2022 में मारपीट समेत अन्य धाराओं में उसके खिलाफ केस दर्ज हुआ था। लंबे समय से वह उन्नाव कोर्ट में पेश नहीं हो रहा था। एसीजेएम-3 द्वारा वारंट जारी होने के बाद दरोगा मेहताब सिंह और आरक्षी विनय कुमार ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.