Unnao News: आम तोड़ते समय पेड़ से गिरकर अधेड़ की मौत
उन्नाव, जुलाई 7 -- Unnao News: सफीपुर। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा स्थिति बाग में आम तोड़ते समय मंगलवार दोपहर पेड़ से गिरने से अधेड़ की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। कस्बा के सराय सुजात अली मोहल्ला के रहने वाले 50 वर्षीय रामसिंह यादव पुत्र स्व. रामनरेश मंगलवार को कस्बे के बाहर स्थित अपने आम के बाग में पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहे थे। अचानक उनका पैर फिसल गया और वह अनियंत्रित होकर नीचे गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी हालत में परिजन उन्हें तत्काल सीएचसी सफीपुर ले गए। यहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक राम सिंह के छोटे भाई रामजस ने बताया कि वह अविवाहित थे। माता-पिता के निधन के बाद वह परिवार के साथ ही रहते थे। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बेहाल होते रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.