Unnao News: आम की बाग में फंदे से लटका मिला युवक का शव
उन्नाव, अक्टूबर 28 -- Unnao News: मोहान, संवाददाता। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के अमोईया गांव में बुधवार भोर गांव के बाहर आम की बाग में युवक का शव रस्सी के फंदे से लटका मिला। शव देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल और पूछताछ के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अमोईया गांव निवासी बृजमोहन मौर्य के 26 वर्षीय बेटे अनुरुद्ध मौर्य की शादी करीब चार वर्ष पहले हुई थी। पारिवारिक अनबन के चलते उसकी पत्नी पूनम अपने मायके में रह रही है। पत्नी की ओर से दायर मुकदमे भी न्यायालय में विचाराधीन बताए जा रहे हैं। बुधवार भोर गांव के बाहर आम की बाग में अनुरुद्ध का शव पेड़ से लटका मिला। ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ते ही मौके पर भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। मृतक के परिवार में उसके पिता बृजमोहन मौर्य, दो भाई लवकुश और अजय तथा तीन ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.