उन्नाव, सितम्बर 28 -- Unnao News: शुक्लागंज, संवाददाता। गुरुवार रात से शुरू हुई बारिश रविवार सुबह तक लगातार होती रही। जिससे नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में करीब पांच फिट तक पानी भर गया। रविवार सुबह बारिश रूकने के बाद जब लोग घरों से निकले तो कमर तक पानी से होकर आते जाते रहे। जिसे देखते हुये प्रशासन की ओर से करीब दो दर्जन नावें आवागमन के लिये लगाई गई हैं।लगतार बारिश होने के कारण नगर कंचन नगर, सर्वोदय नगर, गोपीनाथपुरम, आदर्श नगर, गांधी नगर, पोनी रोड, मंशाखेड़ा, नाथूखेड़ा, बिंदा नगर, ब्रह्मनगर, श्रीनगर, साकेतपुरी, अंबिकापुरम, गायत्री नगर, भातू फार्म, ऋषि नगर, आनंद नगर, नेहरू नगर, शारदा नगर, आजाद नगर, नई बस्ती, आर्य नगर, सहजनी, न्यू कृष्णापुरम समेत पूरे शुक्लागंज की अधिकांश गलियों में कमर तक पानी भरा हुआ है। यह भी पढ़ें- गंगा का जलस्तर फिर चेतावनी ब...