Unnao News: आठ घंटे बिजली नहीं, मरम्मत के नाम पर खूब कटौती -
उन्नाव, सितम्बर 10 -- Unnao News: हिलौली, संवाददाता। क्षेत्र में बिजली की अघोषित कटौती ने उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ा दी है। दिन में कई-कई घंटे बिजली गुल रहने के साथ रात में भी लगातार कटौती से लोग बेहाल हैं। उमस और गर्मी के बीच घंटों बिजली न आने से घरों में रहना मुश्किल हो रहा है। परेशान उपभोक्ता रात में घरों से निकलकर सड़कों पर टहलते नजर आते हैं।
बिजली आपूर्ति की अनियमितता उपभोक्ताओं का कहना है कि बिजली आने-जाने का कोई निर्धारित समय नहीं है। कभी दिन में तो कभी देर रात अचानक आपूर्ति बंद हो जाती है। कई बार घंटों इंतजार के बाद बिजली आती है और थोड़ी देर बाद फिर कट जाती है। इससे घरेलू कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। सुधांशु द्विवेदी, बीरेंद्र पाल,अनिल रावत, नीरज सोनी, अनुराग सोनी और सुरेश चौधरी समेत सैकड़ों उपभोक्ताओं ने बताया कि रात में होने व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.