उन्नाव, सितम्बर 26 -- Unnao News: बांगरमऊ। नगर के ब्लाक रोड पर रेलवे अंडरपास के निकट स्थित ब्रम्हाकुमारीज राजयोग केंद्र में शनिवार से सोमवार तक स्व स्थिति से स्व परिवर्तन अंतर्गत तीन दिवसीय गोष्ठी का आयोजन किया गया है। गोष्ठी प्रारम्भ का समय प्रतिदिन सुबह 10 से नियत किया गया है। कार्यक्रम मुख्य वक्ता बैंगलुरू के प्रमुख राजयोगी बीके मंजूनाथ होंगे। केंद्र संचालिका बीके सरला बहन ने नगर एवं क्षेत्र के बहनों व भाइयों से आयोजन में शामिल होने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...