Unnao News: आज आठ घंटे फीडर 2, 3, 5 की बाधित रहेगी बिजली
उन्नाव, अगस्त 20 -- Unnao News: शुक्लागंज, संवाददाता। 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र शुक्लागंज में वीसीबी एवं पैनल बदलने के कार्य के चलते गुरुवार को क्षेत्र की बिजली आपूर्ति करीब आठ घंटे बाधित रहेगी। विद्युत विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार 20 अगस्त को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इस दौरान उपकेंद्र से पोषित 11 केवी शुक्लागंज फीडर संख्या 2, 3 और 5 से संबंधित क्षेत्रों की बिजली आंशिक रूप से बाधित रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है तथा आवश्यक सामग्री पहले से तैयार रखने की सलाह दी है। यह कार्य उपकेंद्र की विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Mathura News: वृंदावन के विद्युत उपकेन्द्र पर अनुरक्षण आज, बाधित रहेगी आपूर्ति
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.